लाइव न्यूज़ :

कावड़ यात्रा रोकती और दंगाइयों को बढ़ावा देती थी सपा : योगी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:23 IST

Open in App

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) को कांवड़ यात्रा रोकने और दंगाइयों को बढ़ावा देने वाली पार्टी करार देते हुए बुधवार को कहा कि अयोध्या, काशी या मथुरा हो, भाजपा ने जो कहा वह काम पूरा किया।

मुख्यमंत्री ने अमरोहा में 43 करोड़ रुपए की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पहले यह पार्टी कांवड़ यात्रा को रोकने और दंगाइयों को बढ़ावा देने का काम करती थी।

उन्होंने कहा "जो रामभक्तों पर गोली चलाते थे। जो कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगाते थे। कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे। इनसे आप कोई अच्छी उम्मीद करते हैं क्या। प्रदेश को तबाह करना इनकी नियति थी।"

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया। इस दौरान उन्होंने काशी और अयोध्या के साथ-साथ मथुरा का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा "हमने तो जो कहा, सो करके दिखाया। हमने कहा था अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कराएंगे। मोदी जी ने कार्य प्रारंभ करा दिया है, उससे आप सभी खुश हैं। अभी काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रुप से बन रहा है और फिर मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा। हमने ब्रज तीर्थ विकास परिषद गठित करके वहां पर भी विकास कार्यों को एक नई गति देनी प्रारंभ कर दी है।"

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने आस्था का भी सम्मान किया है और जनता का विकास भी किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के लिए अपना परिवार ही प्रदेश था। कांग्रेस का तो कोई रहनुमा ही नहीं था। भाजपा के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। उसने इस परिवार की खुशहाली को ध्यान में रखकर ही अपनी योजनाएं बनाई हैं।’’

योगी ने कहा "पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दंगाइयों से मुक्त कराने का वादा जो किया था वह हमने पूरा किया है। 2017 के पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कोई निवेश नहीं करना चाहता था, नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी, दंगाइयों को रोका नहीं जाता था। अब समय बदला है। अब यहां दंगा नहीं गन्ना उगाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आएगी तो अच्छी योजनाएं आएंगी। जब बुरी सरकार आएगी तो यही अन्न सपा, बसपा और कांग्रेस की तिजोरी में चला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!