लाइव न्यूज़ :

उत्‍तराखंड त्रासदी की सही समय पर सूचना देने वाली महिला को पांच लाख रुपये से सम्‍मानित करेगी सपा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:38 IST

Open in App

लखनऊ, 20 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्‍तराखंड के चमोली में आई आपदा की सूचना सही समय पर देकर 25 लोगों की जान बचाने वाली मंगश्री देवी को पांच लाख रुपये से सम्‍मानित करने की घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। चौधरी के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि उत्‍तर प्रदेश सरकार उत्‍तराखंड हादसे में लापता उत्‍तर प्रदेश के निवासियों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक‍ सहायता दे।

उन्‍होंने बताया कि सात फरवरी को उत्‍तराखंड के चमोली में ग्‍लेशियर टूटने से आई आपदा की जानकारी मिलते ही मंगश्री देवी ने तपोवन स्थित एनटीपीसी हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना में कार्यरत अपने 27 वर्षीय पुत्र विपुल कैरानी को सही समय पर सूचित किया, जिससे परियोजना में कार्यरत 25 लोगों की जान बच सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू