कासगंज हिंसा: एसपी सुनील सिंह पर गिरी गाज, पीयूष श्रीवास्तव को मिली कमान
By भारती द्विवेदी | Updated: January 29, 2018 19:26 IST2018-01-29T19:10:55+5:302018-01-29T19:26:25+5:30
माना जा रहा है कि एसपी सुनील सिंह पर ये कार्रवाई राज्यपाल राम नाईक की टिप्पणी के बाद हुआ है।

कासगंज हिंसा: एसपी सुनील सिंह पर गिरी गाज, पीयूष श्रीवास्तव को मिली कमान
योगी सरकार ने कासगंज एसपी सुनील सिंह पर गाज गिराई है। ये कार्रवाई हिंसा भड़के के तीन दिन बाद हुई है। कासगंज के एसपी सुनील सिंह को हटाकर पीयूष कुमार श्रीवास्तव को कासगंज की कमान सौंपी गई है। पीयूष कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ में तैनात थे।
माना जा रहा है कि एसपी सुनील सिंह पर ये कार्रवाई राज्यपाल राम नाईक की टिप्पणी के बाद हुआ है। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा- 'कासगंज की घटना यूपी के लिए कलंक साबित हुई है।'
बता दें कि 26 जनवरी के दिन दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद में एक छात्र की मौत हुई जिसके बाद इलाके में बिगड़ते हालात के बाद धारा 144 लागू की गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 31 लोग नामजद हैं और बाकी 81 लोगों को पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने इस हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है।