लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी का समर्थन करेगा सपा-सुभासपा गठबंधन : राजभर

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:59 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), चार नवंबर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव में मऊ सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को समर्थन देने की घोषणा की है।

सुभासपा के अध्यक्ष राजभर ने बृहस्पतिवार को 'भाषा' से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक मुख्तार अंसारी से दो दिन पहले उनकी बांदा जेल में मुलाकात हुई थी। उन्होंने अंसारी का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा के होने वाले चुनाव में सपा और सुभासपा गठबंधन की तरफ से मुख्तार अंसारी को समर्थन दिया जाएगा।

राजभर ने कहा कि यह मुख्तार अंसारी पर निर्भर करता है कि वह सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर।

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी को समर्थन देने को तैयार होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बनानी है तो समर्थन देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जब अखिलेश यादव मायावती से गठबंधन कर सकते हैं तो फिर मुख्तार अंसारी को समर्थन देने में कोई समस्या नहीं होगी।’’

राजभर का यह ऐलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्तार को लेकर पूर्व के रुख को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। वर्ष 2016 में मुख्तार अंसारी और उनके परिवार को पार्टी में शामिल नहीं करने के अखिलेश के ऐलान के बाद उनकी अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से तनातनी हो गई थी।शिवपाल मुख्तार अंसारी और उनके परिवार को सपा में शामिल करना चाहते थे जबकि अखिलेश ने इसका मुखर विरोध किया था।

गौरतलब है कि सपा और सुभासपा ने उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ने का ऐलान किया है। राजभर बहुल पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का असर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां