लाइव न्यूज़ :

विधानसभा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर सपा का बहिर्गमन

By भाषा | Updated: March 2, 2021 17:22 IST

Open in App

लखनऊ, दो मार्च उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने बहिर्गमन किया और सरकार की आलोचना की। वहीं संसदीय कार्य मंत्री ने दावा किया कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि मूल्‍य वृद्धि का प्रभाव गरीबों पर ना पड़े।

शून्‍यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा, ''रसोई गैस की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है और लोगों को सब्सिडी भी कम मिल रही है। दस माह से कम समय में बलिया गैस सिलेंडर की कीमत में 240 रुपये से अधिक वृद्धि हुई है।’’

उन्‍होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों भी लगभग हर रोज वृद्धि हो रही है और यह किसानों और आम जनता को प्रभावित कर रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी होने के कारण बस, आटो रिक्‍शा के किराये और दाल, खाद्य वस्तुओं और दवाओं के दाम में भी वृद्धि हुई है।

चौधरी ने सवाल उठाया कि यह सरकार जनकल्‍याणकारी सरकार कैसे हो सकती है, क्‍या सरकार का मतलब कीमतों को बढ़ाना और लोगों को आत्‍महत्‍या के लिए मजबूर करना है। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार गरीबों के हित के लिए नहीं है और सभी मोर्चों पर विफल रही है।

चौधरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य और वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें अंतरराष्‍ट्रीय बाजार द्वारा नियंत्रित होती हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी अंत्‍योदय के सिद्धांत पर आखिरी आदमी के चेहरे पर मुस्‍कान लाने के लिए खड़ी है और समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। खन्‍ना ने दावा किया कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि मूल्‍य वृद्धि का प्रभाव गरीबों पर ना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे