लाइव न्यूज़ :

भाजपा राज में कलाकारों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ सपा ने ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:12 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मार्च समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के राज में कथित तौर पर कलाकारों के उत्पीड़न के खिलाफ अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए विरोध जताया।

सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में ‘कलाकार घेरा‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के जरिये कलाकारों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कलाओं के राजनीतिकरण के खिलाफ सत्ता दल की साजिशों की निंदा करते हुए भाजपा सरकार को भी हटाने का संकल्प दोहराया।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अच्छे लाल सोनी की उपस्थिति में लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला में कलाकार घेरा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकारों ने भागीदारी की जबकि गाजीपुर में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव, पारस नाथ यादव व विजय यादव के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आजमगढ़ में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी और अशोक के नेतृत्व में बैठक कर कलाकारों के साथ भाजपा सरकार के कथित अपमानजनक व्यवहार को शर्मनाक बताया गया। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में कलाकारों ने घेरा कार्यक्रम आयोजित किया।

बयान के अनुसार, एकमत होकर कलाकारों ने कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कलाकारों पर अनुचित दबाव बनाया जाता है तथा कलाकारों के मानदेय और पेंशन में भेदभाव किया जाता है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कलाकार घेरा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्र कलाकारों ने भाजपा को सत्ता से हटाने और 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया