लाइव न्यूज़ :

सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद मोहम्मद आजम खान हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:32 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र) एक मई सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने शनिवार को बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण और आरटीपीसीआर दोनों जांच में सांसद खान समेत 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत पर उनसभी परीक्षण किया गया, पहले रैपिड एंटीजन और फ‍िर आरटीपीसीआर के लिए नमूने भेजे गये जिनकी शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। यादव के अनुसार आजम खान का उपचार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है।

जेलर के मुताबिक आजम खान की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अन्‍य बंदी भी पृथक-वास में उपचाराधीन हैं।

जमीन हथियाने और अन्य आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी ने आज़म खान के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग़ करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,“ अत्याचार और दमन की पर्याय भाजपा सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर सीतापुर जेल में जबरन बंद किए गए सांसद आज़म खान साहब का कोरोना वायरस से संक्रमित होना अत्यंत दुखद!”

सपा ने मांग़ की “आजम साहब की उम्र को देखते हुए सरकार उन्हें तत्काल जेल अस्पताल से बाहर निकाल किसी उच्चस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर