लाइव न्यूज़ :

सपा सांसद आजम खान की स्थिति नियंत्रण में

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:22 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मई समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की स्थिति चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है । अस्पताल ने इसकी जानकारी दी ।

मेदांता अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक आजम (72) के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाये जाने के बाद उनका इससे संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया है, आज भी उनको पांच लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। उनको वार्ड में क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबीयत अभी चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति अभी स्थिर है। उन्हें भी डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को पिछली नौ मई को कोविड-19 संक्रमण के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग