लाइव न्यूज़ :

सपा सांसद आजम खान की स्थिति नियंत्रण में

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:20 IST

Open in App

लखनऊ, 26 मई समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की स्थिति चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है । अस्पताल ने इसकी जानकारी दी ।

मेदांता अस्पताल की ओर से बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक आजम (72) के फेफड़ों में कोविड के बाद फाइब्रोसिस कैविटी और छाती में संक्रमण पाये जाने के उपरांत उनका संबन्धित इलाज शुरू कर दिया गया है, आज भी उनको तीन से पांच लीटर ऑक्सीजन आवश्यक्ता पड़ रही है और उन्हें क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है । उनकी तबीयत अभी चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति अभी स्थिर है। उन्हें भी डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को पिछली नौ मई को कोविड-19 संक्रमण के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां