लाइव न्यूज़ :

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मांग, यूपी विधानसभा में नमाज के लिए बने अलग कमरा

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2021 14:25 IST

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए विधानसभा परिसर में अलग कमरा दिए जाने के फैसले के बाद यूपी में भी ऐसी मांग उठी है। सपा सांसद इरफान सोलंकी ने नमाज के लिए अलग कमरे की मांग रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान सोलंकी ने नमाज के लिए विधानसभा परिसर में अलग कमरा दिए जाने की मांग रखी है।इसस पहले हाल में झारखंड में ऐसा निर्देश जारी किया जा चुका है, जिसका भाजपा विरोध कर रही है।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा विधायक ने रखी है नमाज के लिए अलग कमरे की मांग।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरे की मांग की है। सपा सांसद ने अलग कमरे की ये मांग विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित के पास भी भेजी है।

इरफान सोलंकी ने कहा, 'जैसा की बिहार में हुआ और महाराष्ट्र से भी ऐसी मांग सुनने को मिल रही है। विधानसभा की कार्यवाही के समय अक्सर हमें बीच में उसे छोड़ नमाज अदा करने के लिए जाना होता है। इसलिए इसके लिए एक अलग कमरा होना चाहिए जहां हम नमाज पढ़ सकें।'

इरफान सोलंकी ने आगे कहा, 'छोटा कमरा काफी होगा। हम कार्यवाही को भी नहीं छोड़ेंगे। इससे किसी को भी नुकसान या कठिनाई नहीं होगी।'

यूपी चुनाव से पहले सपा विधायक का बयान

इरफान सोलंकी का ये बयान उस समय आया है जब राज्य में अगले साल की ही शुरुआत में चुनाव है। दूसरी ओर झारखंड विधानसभा में भी नमाज के लिए अलग कमरे की बात पर विवाद जारी है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते गुरुवार को झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया था जिसमें नए विधानसभा भवन में नमाज के लिए अलग कमरा दिए जाने की बात कही गई थी। 

भाजपा नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की थी और विधानसभआ परिसर में हिंदू देवता हनुमान का मंदिर बनाने की मांग कर चुके हैं।

नमाज के लिए कमरे को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। साथ ही दिन का सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक तख्तियों के साथ हनुमान चालीसा और 'हरे राम' का जाप करते हुए विधानसभा के प्रवेश द्वार पर सीढ़ियों पर बैठ गए।

दिन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, भाजपा सदस्य 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए वेल में आ गए और नमाज के लिए कमरे के आवंटन से संबंधित आदेश को वापस लेने की मांग की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttar Pradesh assemblyउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण