लाइव न्यूज़ :

सपा विधायक हरिओम सिंह यादव छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:10 IST

Open in App

लखनऊ, 15 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र से विधायक हरिओम सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

सपा के प्रदेश मुख्यालय से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को बताया कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सिरसागंज से विधायक हरिओम सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ करने के कारण समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में हुए उपचुनाव के दौरान फ‍िरोजाबाद की टूंडला सीट से सपा उम्‍मीदवार की हार के बाद हरिओम सिंह यादव ने अखिलेश यादव समेत पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान दिया था।

हरिओम सिंह यादव ने कहा था, ''समाजवादी पार्टी टूंडला सीट इसलिए हारी क्‍योंकि स्‍थानीय नेताओं से लेकर अखिलेश यादव तक ने सपोर्ट नहीं किया।'' हरिओम यादव को मुलायम सिंह यादव के परिवार का करीबी माना जाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां