लाइव न्यूज़ :

गन्ना मूल्य के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने किया सदन से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:24 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मार्च उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने बुधवार को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर सदन से बहिर्गमन किया।

प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य नरेंद्र वर्मा ने यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार डीजल, खाद, कीटनाशक तथा कृषि उपकरणों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर गन्ने के दामों में वृद्धि करेगी ?

गन्ना मंत्री सुरेश कुमार राणा ने अपने जवाब में कहा कि राज्य सरकार उत्पादन लागत, चीनी उत्पादन लागत तथा अन्य कारकों को ध्यान में रखने के बाद ही गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य तय करती है और सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए यह मूल्य पहले ही घोषित कर दिया है।

इस पर सदन में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मंत्री ने भाषण तो कर दिया लेकिन महत्वपूर्ण सवाल का जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, "जब आप फसल का दाम नहीं बढ़ाएंगे तो किसानों की आय कैसी दोगुनी करेंगे?"

उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और सपा के सभी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर