लाइव न्यूज़ :

ध्वनिमत से विधेयक पारित कराए जाने के खिलाफ सदन में धरने पर बैठे सपा सदस्य

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:11 IST

Open in App

लखनऊ, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कराए जाने का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य सदन में ही धरने पर बैठ गए।

भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक, उत्तर प्रदेश चलचित्र विनियमन संशोधन विधेयक, सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल प्रबंधन और विनियमन संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक, राज्य आयुष विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक और उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति तथा खरीद विनियमन संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा है।

विपक्षी सदस्यों के विरोध और शोरगुल के बीच सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन के पटल पर रखे गए विधेयकों को ध्वनिमत से पारित घोषित कर दिया।

सपा सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उसके बाद सपा के सभी सदस्य सदन के बीचोबीच आ गए और उनमें से कई धरने पर बैठ गए।

उसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उसके कुछ देर बाद धरने पर बैठे सदस्य उठ कर चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर