लाइव न्यूज़ :

एसएंडपी ने भारत की रेटिंग को ‘स्थिर’ परिदृश्य के साथ कायम रखा

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:54 IST

भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी समकक्ष अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी और अगले दो साल के दौरान वृद्धि दर मजबूत बनी रहेगी। अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसी मूडीज ने नवंबर में भारत का रेटिंग परिदृश्य नकारात्मक कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ कायम रखा है।आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ कायम रखा है। आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कुछ सप्ताह पहले ही एक अन्य वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने देश के रेटिंग परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया था। चक्रवर्ती ने ट्वीट किया, ‘‘एसएंडपी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी- पर कायम रखा है।

एजेंसी का कहना है कि हालिया गिरावट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने प्रभावशाली दीर्घावधि वृद्धि दर को कायम रखा है।’’ बीबीबी रेटिंग किसी इकाई की अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त क्षमता को दर्शाती है। हालांकि, प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों या बदलती परिस्थितियों से उसकी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है। एसएंडपी की ताजा रेटिंग ऐसे समय आई है जबकि विपक्ष अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई है जो इसका छह साल का निचला स्तर है। एसएंडपी का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी समकक्ष अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी और अगले दो साल के दौरान वृद्धि दर मजबूत बनी रहेगी। अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसी मूडीज ने नवंबर में भारत का रेटिंग परिदृश्य नकारात्मक कर दिया था। यह रेटिंग को कम करने की दिशा में पहला कदम होता है। भा

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए