लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 'सपा-महान दल' की सरकार बनेगी : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:30 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अगस्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना की,साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी और सपा की सहयोगी पार्टी महान दल की सरकार बनेगी।

''महान दल ने ठाना है-सपा की सरकार बनाना है'' के नारों के बीच यादव ने रविवार को सपा मुख्यालय में महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ''जो नारा आपने दिया है, उसे कई कार्यक्रमों में सुना गया है। कासगंज की ऐतिहासिक जनसभा में आपकी पार्टी की टोपी और आपका झंडा लहराता दिख रहा था और हम लोग किसानों के समर्थन में खड़े हुए थे। जो नारा वहां शुरू हुआ था, वह लखनऊ के करीब आ गया है।''

दरअसल कासगंज में इसी वर्ष मार्च माह में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महान दल और सपा ने एक महापंचायत आयोजित की थी और उसी दिन अखिलेश यादव ने संकेत दिया था कि सपा और महान दल मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

यादव ने कहा,‘‘ अभी तक तो मैं 350 सीटों पर जीत की बात कह रहा था लेकिन महान दल से कार्यक्रम तय होने के बाद 400 सीट पर जीत पक्की हो गई है।’’

सपा प्रमुख ने राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नकली केशव बताते हुए कहा कि असली केशव तो महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा के लोग जातिवार जनगणना नहीं कराना चाहते हैं और हमारे-आपके बीच लड़ाई कराना चाहते, लेकिन अगर सपा की सरकार बनेगी तो यह जनगणना होगी।’’

यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, ''क्या आपको लगता है कि वे योगी हैं, सोचो कि उनकी भाषा क्या है, उन्होंने नेताजी के बारे में क्‍या कहा। वैसे हम उस झगड़े में नहीं पड़ेंगे लेकिन असली लड़ाई यह है कि क्या उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा या नहीं, क्योंकि उन्होंने (योगी) विकास रोक दिया है और उनका विकास केवल विज्ञापनों में है।''

कार्यक्रम को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?