लाइव न्यूज़ :

सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने 'हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस' आयोजित किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:04 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी और राज्य के अन्य जिलों में हाथरस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की याद में मंगलवार को 'हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस' आयोजित किया।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ मनाया और दीप जलाकर दलितों, महिलाओं के प्रति अत्याचार की याद दिलाई।

गौरतलब है कि हाथरस के एक गांव में पिछले साल 14 सितंबर को 19 साल की एक युवती के साथ कथित तौर पर चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था, हालत बिगड़ने के बाद, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। घटना के एक पखवाड़े बाद उसकी मौत हो गई थी।

युवती के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने जबरन उसका शव ले लिया और आधी रात में अंतिम संस्कार करा दिया था।

हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि पीड़ित परिवार की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया था।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी द्वारा जारी बयान के मुताबिक,‘‘आज विभिन्न जनपदों में पार्टी कार्यालयों पर ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ प्रतीक स्वरूप दीप जलाकर मनाया गया।’’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर युवती को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग