लाइव न्यूज़ :

सपा नेता का 'अवैध निर्माण' प्रशासन ने कराया ध्वस्त

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:25 IST

Open in App

एटा (उत्तर प्रदेश), 10 जून एटा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता द्वारा मंडी समिति के नजदीक ग्राम सभा की जमीन पर 'अवैध' तरीके से बनाए गए दो मंजिला व्यावसायिक भवन को बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया।

जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि एटा के जीटी रोड पर मंडी समिति गेट पर ग्राम सभा की जमीन पर सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए बिना नक्शा पास कराये दो मंजिला मार्केट बनवा ली थी। इसे पूर्व में चल रही जांच के बाद अवैध पाए जाने पर आज ध्वस्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बने बाजार की दुकानों को तोड़ने के लिए आज जिला प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के साथ पहुंचे और करीब 60 दुकानें खाली करवा कर उनके ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया।

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुगेन्द सिंह यादव ने प्रशासन की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके अधिवक्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी कागजात भी दिखाये मगर प्रशासन ने एक न सुनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos