लाइव न्यूज़ :

CAA पर सपा नेता का बड़ा बयान, कहा-"सरकार बनने पर प्रदर्शनकारियों को देंगे पेंशन"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 14:47 IST

राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो हम सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को पेंशन देंगे। एक तरह से कहा जाए तो सपा ने सीएए के प्रदर्शनकारियों का यह कहकर समर्थन किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर मुकदमा किया गया है, उनकी सरकार आने पर सारे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार आती है तो सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का काम किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो हम सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को पेंशन देंगे। एक तरह से कहा जाए तो सपा ने सीएए के प्रदर्शनकारियों का यह कहकर समर्थन किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर मुकदमा किया गया है, उनकी सरकार आने पर सारे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को पेंशन दिया जाएगा।

एबीपी को दिए साक्षात्कार में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार आती है तो सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का काम किया जाएगा। उन्होंने संविधान बचाने का काम किया है। संविधान बचाने के लिए आंदोलन किया है। प्रदर्शनकारियों को संविधान रक्षक का दर्जा दिया जाएगा। 

इसके आगे सपा नेता ने कहा कि जिन लोगों को जेल हुई है या मौत हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। हमारी पार्टी किसी के नागरिकता पर सवाल नहीं खड़ा करती है। जब तक नागरिकता कानून को वापस लेने का फैसला नहीं किया जाता है, तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया