लाइव न्यूज़ :

सपा नेता आजम खान की तबीयत फिर खराब, सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2021 15:10 IST

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, तो उनका ‘ऑक्सीजन’ का स्तर कम पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाने की सलाह दी ।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम को पुलिस सुरक्षा के साथ एक एम्बुलेंस में दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

सीतापुरः समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत एक बार फिर खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

 

सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम को आज सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, तो उनका ‘ऑक्सीजन’ का स्तर कम पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाने की सलाह दी ।

उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ दिन पहले भी उनका इलाज चला था। आजम को पुलिस सुरक्षा के साथ एक एम्बुलेंस में दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

गौरतलब है कि धोखाधड़ी तथा कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला इस साल मई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित पाए जाने के बाद भी उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीकोरोना वायरसअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?