लाइव न्यूज़ :

‘समाजवाद’ से ‘परिवारवाद’ के रास्ते पर आ गयी है सपा : प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश पर तंज कसा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 15:53 IST

Open in App

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), 20 अक्टूबर समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे राम मनोहर लोहिया की ‘समाजवाद’ की विचार धारा से काफी दूर हो गए हैं और ‘परिवारवाद’ के रास्ते पर आ गए हैं।

कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान केवल सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले राज्य के रूप में सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भगवान राम, भगवान कृष्ण और कई अन्य महत्तवपूर्ण लोगों की जन्म एवं निर्वाण स्थल के रूप में इसकी पुरानी और प्राचीन पहचान और निखरनी चाहिए।

प्रदेश में 'डबल इंजन' वाली सरकार की बात करते हुए उन्होंने कहा, राज्य में अब तक किसानों के बैंक खातों में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अंतरित की गयी है।’

उन्होंने अपराधियों और जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ सख्ती और अब तक 12 करोड़ से अधिक लोगों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कुशीनगर में करीब 281 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। उन्होंने करीब 181 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें गंडक नदी पर बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी आठ परियोजनाएं, स्वदेश दर्शन स्कीम में बौद्ध सर्किट योजनांतर्गत पर्यटन विकास, राजकीय महाविद्यालय सुकरौली का निर्माण, नवीन संकेत मूक बधिर राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण, कसया-रामकोला व रामपुर खुर्द, कोटवा, घुघली मार्ग का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं