लाइव न्यूज़ :

शमशान घाट हादसे की जांच के लिए सपा ने बनाई नौ सदस्‍यीय समिति

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:34 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जनवरी गाज़ियाबाद जिले के मुरादनगर में शमशाम घाट में हुए हादसे की जांच के लिए समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा ने नौ सदस्‍यीय जांच समिति गठित की है।

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को विज्ञप्ति के जरिये बताया कि सपा की जांच समिति के सदस्‍य सात जनवरी को मुरादनगर पहुंचकर मामले की पड़ताल करेंगे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देंगे।

चौधरी के मुताबिक सपा की जांच समिति में उप्र सरकार के पूर्व मंत्री शाहिद मंज़ूर, विधायक रफीक अंसारी, विधान परिषद सदस्‍य आशु मलिक, गाजियाबाद सपा जिलाध्‍यक्ष राशिद मलिक, राष्‍ट्रीय कमेटी के सदस्‍य विनोद सविता, राष्‍ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, मेरठ के सपा जिलाध्‍यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष अतुल प्रधान और गौतमबुद्धनगर के जिलाध्‍यक्ष वीर सिंह यादव को शामिल किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि रविवार को मुरादनगर में शमशान में नव निर्मित भवन की छत गिर जाने से हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब