सपा ने अपने विधायक सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:21 IST2021-11-02T13:21:49+5:302021-11-02T13:21:49+5:30

SP expels its MLA Subhash Pasi from the party | सपा ने अपने विधायक सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित किया

सपा ने अपने विधायक सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित किया

लखनऊ, दो नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने विधायक सुभाष पासी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की तैयारियों की खबरों के बीच मंगलवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

सपा ने ट्वीट किया, ‘‘गाजीपुर की सैदपुर सीट से सपा विधायक सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दल से निष्कासित किया जा रहा है।’’

दो बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए पासी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SP expels its MLA Subhash Pasi from the party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे