लाइव न्यूज़ :

सपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:18 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अक्टूबर अगले सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में होने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

शनिवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महमूदाबाद (सीतापुर) के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को ‘‘विधानसभा उपाध्यक्ष‘‘ पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सपा के सभी विधायकों को 17 अक्टूबर, रविवार को अपरान्ह दो बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है, क्योंकि 18 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है जिसमें ‘‘विधानसभा उपाध्यक्ष‘‘ पद का चुनाव होना है।

गौरतलब है कि विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है। यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आहूत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?