लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को लेकर सपा, कांग्रेस का वाकआउट, योगी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:59 IST

Open in App

(एक अतिरिक्त पैरा जोड़ते हुए रिपीट)

लखनऊ, 19 फरवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे को अध्यक्ष द्वारा उठाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया और भाजपा नेताओं पर बड़े कोरपोरेट घरानों के लिए दलाली करने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि घोषित 'दलाली' का जरिया समाप्‍त होने से विपक्षी नेता आक्रोशित हैं ।

नेता सदन (मुख्‍यमंत्री) योगी आदित्‍यनाथ द्वारा किसानों की आड़ में 'दलाली' का आरोप लगाने पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने नाराज़गी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अडानी और अंबानी का दलाल करार दिया।

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, सपा सदस्‍य शैलेंद्र यादव ललई, नरेंद्र वर्मा और वीरेंद्र यादव ने विधान सभा अध्‍यक्ष को नोटिस देकर सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन क‍ृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे आंदोलनरत किसानों के उत्‍पीड़न पर चर्चा कराने की मांग की थी।

विधानसभा अध्‍यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि विपक्ष की मांग संबंधित नियम के अन्‍तर्गत नहीं है लेकिन वह उनकी बात सुनेंगे। इस बीच मुख्‍यमंत्री ने बोलना शुरू किया तो राम गोविंद चौधरी भी बोलने लगे। मुख्यमंत्री ने उनसे पहली उनकी बात सुनने को कहा तो सपा सदस्‍यों ने चौधरी की अगुवाई में सदन से बहिर्गमन कर दिया।

चौधरी ने सदन में कई बार इस पर चर्चा कराने की मांग रखी लेकिन मांग स्‍वीकृत न होने पर नारे लगाते हुए सपा के सदस्‍य वाकआउट कर गए। इस दौरान कांग्रेस के सदस्‍य भी किसानों के मसले पर ही सदन से बाहर चले गये।

इसी बीच मुख्‍यमंत्री ने सदन से बहिर्गमन कर रहे सदस्‍यों की ओर इशारा करते हुए कहा '' ये है वास्‍तविकता, ये है सच्‍चाई-- ये सच्‍चाई इस बात को बताती है कि प्रतिपक्ष का हमारे अन्‍नदाता किसानों से कोई लेना देना नहीं है।''

विपक्षी सदस्‍यों द्वारा गन्‍ना मूल्‍य में चार वर्ष में एक रुपये की भी वृद्धि न होने के आरोप पर मुख्‍यमंत्री ने कहा ''अगर 2004 से लेकर 2017 के बीच में गन्‍ना मूल्‍य के पूरे भुगतान को जोड़ लिया जाय तो इन वर्षों में जितना भुगतान नहीं हुआ, उतना पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुआ है। हमारी सरकारी ने गन्‍ना किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजा है।''

योगी ने कहा '' अन्‍नदाता किसान को धोखा देकर 'दलाली' करने वाले लोग आज जरूर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पैसा सीधे उनके (किसानों) खातों में क्‍यों जा रहा है। आज तो पर्ची भी किसानों के स्‍मार्ट फोन पर प्राप्‍त हो रही है। घोषित 'दलाली' का जो जरिया था वह भी समाप्‍त हो गया है।''

नेता सदन ने कहा कि विपक्ष में सच स्‍वीकार करने की हिम्‍मत नहीं है, इसलिए सदन से भाग खड़ा हुआ। योगी ने यह भी कहा कि प्रतिपक्ष सदन में नोटिस देने से पहले उस विषय पर अध्‍ययन भी नहीं करता।

राम गोविंद चौधरी ने बाद में विधान सभा के तिलक हाल में पत्रकारों से 'दलाल' शब्‍द पर नाराजगी जताते हुए कहा‘‘ भाजपा के नेता संसदीय मर्यादा भूल गये हैं, ये घमंड में हैं और दलाल ये खुद हैं, ये अडानी और अंबानी के दलाल हैं। प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री, अडानी और अंबानी के दलाल हैं। विपक्ष तो किसानों के समर्थन में है।''

उन्होंने कहा कि तीन माह हो गये और दौ सौ से अधिक किसान कड़ाके की ठंड में शहीद हो गये जिनमें दो किसान उत्‍तर प्रदेश के भी हैं। केंद्र सरकार का कोई मंत्री, राज्‍य का मुख्‍यमंत्री मंत्री या भाजपा का कोई बड़ा या छोटा नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने भी नहीं गया।

उन्‍होंने कहा कि यह देश का सबसे अहम मुद़्दा है लेकिन सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।

कांग्रेस के अख्‍तर मसूद और नरेश सैनी ने तिलक हाल में पत्रकारों से कहा कि जो सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दम भरती है उसने गन्‍ना किसानों का एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है। सदस्‍यों ने कहा कि हमारी मांग सदन की कार्यवाही रोकर चर्चा कराने की थी लेकिन यह सरकार असंवेदनशील है, इसलिए कांग्रेस ने सदन से वाकआउट किया।

इसके पहले बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का मुद्दा उठाया जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिये कार्यवाही स्थगित कर दी ।

इससे पूर्व, चौधरी ने यह भी मांग की कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाये ।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में किसानों के नेता महेंद्र सिंह टिकैत को जेल में डाला गया था और उनकी पिटाई की गयी थी ।

इसके बाद सदन में शोर शराबा बढ़ने लगा, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी । सदन के स्‍थगन का समय कई बार बढ़ाया गया और 12 बजकर 20 मिनट पर कार्यवाही शुरू हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?