लाइव न्यूज़ :

सपा,कांग्रेस इस्लामी आतंकवादियों के सहयोगी, महबूबा को पाक जाना चाहिए : उप्र सरकार के मंत्री

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:20 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 25 जून उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी (सपा) पर “इस्लामिक आतंकवादियों की सहयोगी” होने का आरोप लगाया और कहा कि देश में धर्मांतरण के लिए मदरसा व स्वयंसेवी संगठनों का सहारा लिया जा रहा है तथा मुस्लिम देशों से व्यक्तिगत खातों में पैसा मंगाकर गरीब व मूक बधिर बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा है।

उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात संवाददाताओं से बात करते हुए यह आरोप लगाए। उन्होंने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा है कि “मुफ्ती का दिल पाकिस्तान में बसता है”, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ला ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, “ऐसा तथ्य सामने आया है कि धर्मांतरण के लिए मदरसा व स्वयंसेवी संगठनों का सहारा लिया जा रहा है तथा मुस्लिम देशों से व्यक्तिगत खातों में पैसा मंगाकर गरीब व मूक बधिर बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भय ,लालच और भ्रम दिखाकर धर्मांतरण कराना अवैध व असंवैधानिक है और इसके खिलाफ योगी सरकार और एटीएस कड़ी कार्रवाई करेगी।”

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मूक बधिर छात्रों और कमजोर आय वर्ग के लोगों को धन, नौकरी व शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का सोमवार को दावा किया था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए शुक्ला ने आरोप लगाया कि विरोधी दल खासकर कांग्रेस व सपा मुस्लिम परस्त हैं और दोनों दल इस्लामिक आतंकवादियों के सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों की कोई राजनीतिक गरिमा नहीं बची है। मंत्री ने कहा, “सपा और कांग्रेस के यह लोग पूरी तरह से इस्लामिक आतंकवादियों के सहयोगी बनकर काम करते हैं।” उन्होंने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर हमला बोलते हुए कहा, “मुफ्ती का दिल पाकिस्तान में बसता है और वह भारत को इस्लामिक देश बनाने की मंशा रखती हैं। महबूबा मुफ्ती को पाक से इतनी मोहब्बत है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा है कि हिन्दू समाज के लिए धर्मान्तरण बड़ी चुनौती है और दुनिया में सातवीं शताब्दी से ही धर्मान्तरण के लिए कोशिश की जा रही है । शुक्ला ने कहा कि इस्लाम धर्म की वहाबी मानसिकता जनसांख्यकीय परिवर्तन की सोच के तहत दुनिया के इस्लामीकरण का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा है कि हिंदू समाज में इस मानसिकता के एजेंट हो गए हैं, जो जहर बोलने वाले मौलानाओं के समर्थन में खड़े हो जाते हैं। शुक्‍ला ने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वालों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया