लाइव न्यूज़ :

संत रविदास की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सपा कृतसंकल्‍प : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:32 IST

Open in App

लखनऊ, 27 फरवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को वाराणसी में सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित की और कहा कि संत रविदास की समता, बंधुत्व, सौहार्द और भेदभाव के विरोध की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, वाराणसी में मंदिर के मुख्‍य द्वार पर रैदासियों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया और मंदिर के मुख्य रैदासी स्वामी निरंजन दास ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया। यादव ने लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।

यादव ने कहा, ''संत रविदास जी समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी और स्वतंत्र चिंतक थे और उन्होंने पाखंड और कुरीतियों का डटकर विरोध किया। समाज में एकता, भाईचारा और समानता के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा, उनके अनुसार मानव सेवा ही वास्तविक धर्म है।''

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''संत रविदास के अनुयायी देश के सभी हिस्सों में मौजूद हैं। संत रविदास श्रम की प्रतिष्ठा को सर्वोपरि मानते थे और उन्‍होंने भाईचारा, सद्भावना, समानता और करूणा का संदेश दिया। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का सूत्र देने वाले संत रविदास का जीवन दर्शन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।''

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में भी संत रविदास की जयंती सादगी से मनायी गयी और उनके चित्र पर नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री के के. गौतम ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए