लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के "नवरत्न" हैं बिचौलिए, अपराधी और गुंडे : प्रधान

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:24 IST

Open in App

लखनऊ, 21 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिचौलियों, अपराधियों और गुंडों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का "नवरत्न" करार देते हुये मंगलवार को कहा कि वह ‘योगी को ‘अनुपयोगी’ कहते हैं। सही बात है योगी उनके लिए अनुपयोगी ही हैं क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया है।’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)के प्रभारी प्रधान मंगलवार को मऊ के घोषी में ‘जन विश्वास यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश, योगी को अनुपयोगी कहते हैं। सही बात है योगी उनके लिए अनुपयोगी ही हैं क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया। वह अनुपयोगी हैं क्योंकि उन्होंने गरीबों की जमीन और नौकरी हड़पने वाले आजम खान को जेल में डाला।’’

सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘बिचौलिए, गुंडे और अपराधी जेल में हैं और यही अखिलेश के नवरत्न थे, इसलिए योगी उनके लिए अनुपयोगी हैं।’’

मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वह गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं क्योंकि उनके हित और अधिकारों के लिए काम किया है।’’

विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘पहले चंद लोगों की सरकार थी। उसे बिचौलिए पसंद थे, दहशतगर्द पसंद थे, गुंडे और माफिया पसंद थे। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार के केंद्र में इनमें से कोई नहीं है। हमारी सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, युवाओं को केंद्र में रखकर काम करने वाली है।’’ उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उसने जनधन खातों में सीधे आर्थिक मदद भेजी, घर बनाने का पैसा खाते में डाला, बिजली दी, गैस कनेक्शन दिया, मुफ्त में अनाज दिया। महामारी के वक्त दाल, नमक, तेल भी दिया।’’

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार न होती तो क्या होता जनता यह समझती है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हम अपने काम के आधार पर जनता के बीच आये हैं और लोगों का उत्साह बता रहा है कि जनता का भरोसा भाजपा पर कायम है। उनके आशीर्वाद से हम विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की 300 प्लस सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह