सपा प्रमुख अखिलेश यादव निकालेंगे 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:06 IST2021-10-05T17:06:00+5:302021-10-05T17:06:00+5:30

SP chief Akhilesh Yadav will take out Samajwadi Vijay Yatra from October 12 | सपा प्रमुख अखिलेश यादव निकालेंगे 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव निकालेंगे 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा

लखनऊ, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश में छह माह के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन संवाद के लिए 12 अक्टूबर से 'समाजवादी विजय यात्रा' निकालने की घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को कहा, ‘‘प्रदेश में अमानवीय सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा प्रमुख 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को भाजपा सरकार की भ्रष्ट, निरंकुश और दमनकारी नीतियों से अवगत कराना और वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करना है।’’

चौधरी ने कहा कि अखिलेश की यात्राएं राज्‍य में बदलाव के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यादव की पहली क्रांति यात्रा 31 जुलाई, 2002 को शुरू हुई और उसके बाद उन्होंने क्रांति रथ यात्रा समेत कई यात्रा निकाली।

सपा प्रमुख की यात्रा राज्‍य के किन मार्गों से होकर गुजरेगी, पार्टी ने अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SP chief Akhilesh Yadav will take out Samajwadi Vijay Yatra from October 12

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे