आधे से ज्यादा भ्रम, छलावा दूर हो गया, पार्टी हार के बाद अखिलेश यादव का ट्वीट- हमने दिखा दिया कि..

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 09:11 IST2022-03-11T09:07:20+5:302022-03-11T09:11:23+5:30

निर्वाचन आयोग ने देर रात करीब डेढ़ बजे तक राज्य की 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं सपा को 111 सीटें हासिल हुईं।

SP chief Akhilesh Yadav thanks voters for increasing party seats tweet More confusion delusion is gone | आधे से ज्यादा भ्रम, छलावा दूर हो गया, पार्टी हार के बाद अखिलेश यादव का ट्वीट- हमने दिखा दिया कि..

आधे से ज्यादा भ्रम, छलावा दूर हो गया, पार्टी हार के बाद अखिलेश यादव का ट्वीट- हमने दिखा दिया कि..

Highlightsयूपी में सपा की सीटें बढ़ाने के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता के प्रति आभार व्यक्त कियाअखिलेश ने ट्वीट किया, हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के गुरुवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पूरा भरोसा था कि इस बार वह सत्ता में वापसी करेंगे लेकिन उनकी पार्टी 111 सीटों पर सिमट कर रह गई। हालांकि पहले के मुकाबले राज्य में उनकी सीटों में काफी इजाफा हुआ है।

 निर्वाचन आयोग ने देर रात करीब डेढ़ बजे तक राज्य की 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक  भाजपा को 41.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 32.03 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी को 12.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

यूपी में सपा की सीटें बढ़ाने के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- 'उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!'

यूपी में सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है।

Web Title: SP chief Akhilesh Yadav thanks voters for increasing party seats tweet More confusion delusion is gone

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे