लाइव न्यूज़ :

चाचा शिवपाल सिंह उनके घर जाकर मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 20:11 IST

अखिलेश यादव 17 जनवरी को तेलंगाना जाएंगे और 18 जनवरी को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की एक सार्वजनिक रैली में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने उनके घर गये। शिवपाल को सपा का झंडा देकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया था।भाजपा के खिलाफ गैर-कांग्रेसी मोर्चा बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) संगठन में विस्तार की तैयारियों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की। यह मुलाकात शिवपाल को सपा संगठन में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर बाद अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने उनके घर गये। चौधरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान क्या बातें हुईं, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। उन्होंने कहा ''यह परिवार का मामला है और परिवार में कोई भी एक-दूसरे से मिल सकता है।''

क्या सपा प्रमुख शिवपाल से संगठन के विस्तार को लेकर बात करने गये हैं? इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, हो सकता है कि दोनों के बीच इस विषय पर बात हुई हो। यह पूछे जाने कि क्या सपा संगठन में शिवपाल को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इसके जवाब में उन्होंने कहा ''हां, बिल्कुल। शिवपाल जी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।'' चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय और प्रान्तीय संगठनों का विस्तार बहुत जल्द होगा। सम्भव है कि यह काम इसी महीने पूरा हो जाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन को नये सिरे से बनाने के लिये पिछले साल जुलाई में पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था।

इसमें पार्टी के भी युवा संगठन, महिला सभा तथा अन्य प्रकोष्ठ भी शामिल थे। कभी एक-दूसरे के विरोधी रहे अखिलेश और शिवपाल की दूरियां पिछले साल दिसंबर में पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान खत्म होती नजर आ रही थीं।

आठ दिसंबर को उपचुनाव परिणाम में सपा उम्मीदवार और अखिलेश की पत्नी डिम्पल को विजयी घोषित किये जाने के बाद अखिलेश ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर चुके शिवपाल को सपा का झंडा देकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया था।

वर्ष 2016 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सरकार और संगठन पर वर्चस्व की लड़ाई के बाद हाशिये पर पहुंचे शिवपाल ने वर्ष 2018 में सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का गठन कर लिया था और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वह फिरोजाबाद सीट से सपा उम्मीदवार अक्षय यादव के खिलाफ मैदान में उतरे थे। हालांकि, वह जीत नहीं सके थे।

अखिलेश यादव 17 जनवरी को तेलंगाना जाएंगे और 18 जनवरी को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की एक सार्वजनिक रैली में भाग लेंगे। अखिलेश ने 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के निमंत्रण को लेकर नकारात्मक रुख अपनाया है। लेकिन तेलंगाना में रैली में अखिलेश की उपस्थिति को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ गैर-कांग्रेसी मोर्चा बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादवमुलायम सिंह यादवडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया