लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने कहा, लोकसभा चुनाव में फरारी कार और साइकिल के बीच मुकाबला था, सब जानते थे कि फरारी जीत जाएगी

By भाषा | Updated: June 3, 2019 18:19 IST

उन्होंने इशारों में सपा की हार का ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ते हुए कहा कि बताइए हर दिन टीवी पर कौन दिखता था, किसका टीवी था? वे हमारे दिमाग में टीवी और मोबाइल से खेले। यह अलग किस्म की लड़ाई थी, हम इस लड़ाई को नहीं समझ पाए। जिस दिन हम इस लड़ाई को समझ जाएंगे उस दिन जीत जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि यह लड़ाई दूसरे किस्म की थी, जिसे वह समझ नहीं पाये। अखिलेश ने कहा कि विरोधी काफी ताकतवर हैं लेकिन सामाजिक गठबंधन के जरिए उन्हें मात देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि यह लड़ाई दूसरे किस्म की थी, जिसे वह समझ नहीं पाये।

आजमगढ़ से सांसद चुने जाने के बाद जनता का धन्यवाद करने आये अखिलेश ने एक जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव में फरारी कार और साइकिल के बीच मुकाबला था। सब जानते थे कि फरारी जीत जाएगी। लोकसभा चुनाव मुद्दों पर नहीं हुआ, वह तो कुछ और ही बातों पर हुआ है।

उन्होंने इशारों में सपा की हार का ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ते हुए कहा कि बताइए हर दिन टीवी पर कौन दिखता था, किसका टीवी था? वे हमारे दिमाग में टीवी और मोबाइल से खेले। यह अलग किस्म की लड़ाई थी, हम इस लड़ाई को नहीं समझ पाए। जिस दिन हम इस लड़ाई को समझ जाएंगे उस दिन जीत जाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि विरोधी काफी ताकतवर हैं लेकिन सामाजिक गठबंधन के जरिए उन्हें मात देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया वहीं यह दावा किया कि पार्टी को सीट भले ही न मिली हो लेकिन उसका हौसला बरकरार है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें जिनसे लड़ना है, वह काफी ताकतवर हैं, जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते। मगर, जिस समय शासन और प्रशासन अन्याय करने लगे, देश और समाज को छोड़ अपनी तरक्की में जुट जाये तब हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा ''हम और बहुजन समाज पार्टी के साथी मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।'' अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी भले ही चुनाव हार गयी हो, लेकिन हम विरोधी दलों को चुनौती देते हैं कि वे अपनी सरकार में कराये गये विकास कार्य और हमारी सरकार के विकास कार्यों की तुलना कर लें। उनका काम नहीं टिक पायेगा। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां