लाइव न्यूज़ :

पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा, बसपा कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन देगी सुभासपा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:51 IST

Open in App

बलिया (उप्र), आठ जून सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की।

भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजभर ने मंगलवार को जिले के रसड़ा कस्बे में अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से हटाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि उनका ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगा , जिस पर उसके उम्मीदवार जीत की स्थिति में होंगे ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पहल पर प्रदेश के कई क्षेत्रीय दलों ने साथ मिलकर ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ बनाया था।

पार्टी नेता ने कहा कि अन्य सीटों पर मोर्चा भाजपा को शिकस्त देने के लिए सपा , बसपा व कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन करेगा । यह पूछे जाने पर कि क्या यह रुख आगामी विधानसभा चुनाव में भी रहेगा , राजभर ने कहा कि मोर्चा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेगा ।

राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सपा , बसपा व कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है ।

योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा सरकार की विदाई का समय अब आ गया है । मंहगाई व अन्य मसलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में द्वंद की खबरें फैला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है