लाइव न्यूज़ :

सपा, बसपा और कांग्रेस प्रदेश को लूटने के लिए बनाती हैं सरकार : स्वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:19 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), 16 मार्च भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां प्रदेश को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं।

सुलतानपुर जिले की ग्राम सभा कुड़वार के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित 'ग्राम चौपाल' को संबोधित करते हुए स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। उन्होंने कहा, ‘‘वंशवाद- परिवारवाद से दूर रहकर भाजपा ने योग्य व कर्मठ लोगों को संगठन व सरकार के पद पर बिठाया है और हमारी पार्टी में एक आम कार्यकर्ता भी संगठन व सत्ता के शीर्ष पर बैठने का सपना देख सकता है, जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस में परिवारवाद के चलते आम कार्यकर्ता शीर्ष पदों से दूर ही रहते हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस प्रदेश को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं।’’

केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी-योगी की तुलना तपस्वी और त्यागियों से की। उन्होंने कहा, ‘‘ये (मोदी-योगी) गरीबों की सेवा करते हैं, दोनों विकास पुरुष हैं, भ्रष्टाचार पर दोनों ने कड़ा वार किया है और इनके विकास के ही कारण आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र