लाइव न्यूज़ :

सपा और बसपा गठबंधन का लोगो जारी, ऐसे हुआ 'साइकिल' का 'हाथी' से मिलन

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2019 19:24 IST

सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार को हराने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन की है। सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नया लोगो जारी कर दिया है। इस नए लोगो को सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी की है। इस नए लोगो में साइकिल का पहिया और हाथी के सूंड  को मिलाकर बनाया गया है। 

सपा के चुनाव निशान साइकिल से 'सा' और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से 'थी' लेकर 'साथी' बनाया गया है। लोगो के साथ एक नया नारा दिया गया है ''महागठबंधन से महापरिवर्तन''। 

अखिलेश यादव ने इस लोगो को शेयर कर कैप्शन लिखा है, इतिहास चक्र। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लोगो के लिए क्रिएटिविटी का भी जिक्र किया है। अखिलेश ने इसके साथ ही इस लोगो को बनाने वाली टीम को भी बधाई दी है। 

सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 3 सीटों पर चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी है। इसके अलावा अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को घोषणा की कि वे महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की घोषणा करते हुए सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि दोनों दल मिलकर समाज के करीब ‘‘85-90 प्रतिशत’’ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। गठबंधन ने भाजपा और कांग्रेस से निराश लोगों के लिए तीसरे मोर्चे का विकल्प दिया है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया