लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बनेगी सपा और महान दल की सरकार: अखिलेश

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:42 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा और उसका सहयोगी महान दल सरकार बनाएंगे।

अखिलेश ने महान दल के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक तो वह कहते थे कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को 350 सीटें मिलेंगी, मगर महान दल के इस कार्यक्रम के बाद अब 400 सीटों पर विजय प्राप्त होगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा "जब मैं 400 सीटें जीतने के बारे में बात करता हूं तो हर कोई सवाल उठाता है लेकिन जब भाजपा बुलेट ट्रेन के बारे में बात करती है तो उस पर कोई भी सवाल नहीं उठाता। भाजपा ने कहा था कि वाराणसी को क्योटो बना दिया जाएगा लेकिन इस शहर को जो बना दिया गया है वह अब हर कोई देख रहा है।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो सपा पत्रकारों को क्योटो ले जाएगी क्योंकि क्योटो की साफ-सफाई की कल्पना नहीं की जा सकती।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर प्रहार करते हुए सपा अध्यक्ष ने उन्हें 'फर्जी' बताया और कहा कि असली केशव तो महान दल के नेता केशव देव मौर्य हैं।

केशव देव मौर्य ने इस मौके पर कहा कि भाजपा कहती है कि हर कोई भाजपा से लड़ रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि हर कोई अखिलेश यादव से मुकाबला कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भाजपा से मुकाबले के लिए वह अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर देंगे तथा वह हमेशा सपा के सहयोगी बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन