लाइव न्यूज़ :

कुंभ बना राजनीतिक आस्था का अखाड़ा, बीजेपी को सपा और कांग्रेस से मिल रही है कड़ी टक्कर

By विकास कुमार | Updated: January 27, 2019 17:08 IST

राहुल गांधी को सॉफ्ट हिंदूत्व का तमगा तो कर्नाटक चुनाव के दौरान ही मिल गया था. रही-सही कसर मानसरोवर यात्रा ने पूरी कर दी थी जिसके बाद वो उदारवादी हिन्दुओं के सम्राट बन गए थे. दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी और अमित शाह हैं जिन्हें स्वभाविक रूप से 'हिन्दू ह्रदय सम्राट' के रूप में जाना जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव आज प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां वो संतों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.योगी सरकार की अगली कैबिनेट बैठक कुंभ में ही होने जा रही है.प्रियंका गांधी 4 फरवरी को कुंभ में डुबकी लगाने के साथ ही महासचिव का पद संभालेंगी.

प्रयागराज में चल रहे कुंभ में राजनीतिक पार्टियों की दिलचस्पी अचानक से बढ़ने लगी है. अखिलेश यादव कुंभ में पहुंचे हुए हैं और अखाड़ों के साधु-संतों से उनकी मुलाकात हो सकती है. इस बीच खबर है कि योगी आदित्यनाथ की अगली कैबिनेट बैठक कुंभ में ही होने वाली है और इसमें बीजेपी सांसद के रूप में अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में  प्रियंका गांधी को महासचिव का पद सौंपा है और इसके साथ ही पूर्वी यूपी का जिम्मा भी दिया है.

प्रियंका गांधी की कुंभ में डुबकी  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी 4 फरवरी को कुंभ में डुबकी लगाने के साथ ही महासचिव का पद संभाल लेंगी. लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सभी पार्टियां कुंभ मेला के बहाने साधु-संतों को रिझाने का अभियान छेड़ दिया है. योगी सरकार ने इस बार होने वाले कुंभ मेले को लेकर 4200 करोड़ के बजट का प्रावधान किया था, जो 2012 में होने वाले कुंभ से तीन गुना ज्यादा है. इस बार मेले का क्षेत्र भी 2012 के मुकाबले बहुत ज्यादा है, इसका मतलब साधु-संतों को रिझाने का पहला चरण योगी आदित्यनाथ  बहुत भारी बहुमत से जीत गए हैं. 

कुंभ में योगी की कैबिनेट बैठक 

संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के दूसरे चरण में योगी को सपा और कांग्रेस से जबरदस्त टक्कर मिल सकती है, लेकिन जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे कैबिनेट को कुंभ में आने का न्योता दे दिया है उससे लड़ाई दिलचस्प हो गई है. लेकिन इस राजनीतिक धर्म युद्ध में योगी का ही पलड़ा भारी दिख रहा है, क्योंकि एक तो खुद महंत की छवि और उसके बाद राम मंदिर की आस, संतों के उम्मीद की किरण की तरह प्रज्जवलित हो रहे हैं.

भाई-बहन का हिंदूत्व बनाम मोदी-शाह का हिंदूत्व 

राहुल गांधी को सॉफ्ट हिंदूत्व की छवि का तमगा तो कर्नाटक चुनाव के दौरान ही मिल गया था. रही-सही कसर मानसरोवर यात्रा ने पूरी कर दी थी जिसके बाद वो उदारवादी हिन्दुओं के सम्राट बन गए थे. दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी और अमित शाह हैं जिन्हें स्वभाविक जाता है. कूल मिलाकर प्रतिस्पर्धा जबरदस्त होने वाली है लेकिन कांग्रेस की पुरानी हिन्दू विरोधी छवि को प्रियंका और राहुल गांधी कितना धो पाएंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा. 

लोकसभा चुनाव से पहले कुंभ मेला का आयोजन बीजेपी के लिए फायदे के साथ घाटे का सौदा भी है. कुंभ में लगने वाले धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर साधू-संतों का नजरिया स्पष्ट  है, अगर भाजपा को संतों का आशीर्वाद चाहिए तो उन्हें राम मंदिर पर ठोस कदम आगे बढ़ाना होगा, क्योंकि फिर एक आश्वासन मोदी और शाह को संतों के श्राप का भागी बना देंगे. उन्हें तारीख बतानी होगी क्योंकि संतों के सामने सुप्रीम कोर्ट का बहाना नहीं चलेगा. खैर, इन सबके बीच यूपी की राजनीति में हिंदूत्व का तड़का लगना शुरू हो गया है, लेकिन इस बार दिलचस्प बात यही है कि इस खेल में बीजेपी अकेली नहीं है. 

टॅग्स :कुम्भ मेलानरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथअमित शाहप्रियंका गांधीअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया