लाइव न्यूज़ :

सपा और बसपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए कुछ नहीं किया :ओवैसी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:42 IST

Open in App

लखनऊ, 21 सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुदीन ओवैसी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की आलोचना की और कहा कि दोनों दलों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।

एक निजी टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि गैर-भाजपा दल खुद को एक बड़ा हिंदू साबित करने के लिए भगवा दलों के साथ दौड़ रहे हैं ।

ओवैसी ने कहा कि ''बसपा और सपा ने मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 75 प्रतिशत मुस्लिम वोट हासिल किए,वहीं मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 71 प्रतिशत वोट मिले तब भी दोनों दल उन्हें सरकार बनाने से नहीं रोक पायें। मुसलमानों की समस्यायें तभी हल होंगी जब उनका नेता होगा।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार साल के शासन के दौरान कोई दंगा नहीं होने के दावे को खारिज किया और कहा कि 2019 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 5,819 सांप्रदायिक झगड़े हुए ।

दिल्ली में अपने घर पर हुए हमले पर ओवैसी ने कहा कि घटना पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई और यह अल्पसंख्यक समुदाय को चुप कराने की कोशिशों को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा