लाइव न्यूज़ :

योगी ने बजट में 'गौ माता' को ठगा, अखिलेश का तंज- 'जिसकी जैसी समझ, उसका वैसा बजट'

By भाषा | Updated: February 7, 2019 15:44 IST

सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा पेश की बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- बजट में कुछ भी नया नहीं है, जो था वह भी खो दिया। बजट में किसानों और व्यापारियों के लिये कुछ नहीं है, बेरोजगारी के खात्मे के लिये कुछ नहीं है।

Open in App

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को पेश बजट को 'सबका साथ, सबका विकास' के नाम पर धोखा करार दिया है। अखिलेश ने प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2019—20 के लिये पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा कि इस बजट में ना तो विकास है और ना ही 'विजन'। और ना ही यह सामाजिक न्याय की तरफ जाता दिख रहा है। यह सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के नाम पर सबको धोखा दे रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक जनता के सामने इस सरकार के 60 प्रतिशत बजट आ चुके हैं। सरकार चलाने वाले सन्यासी हैं, योगी हैं, वह कम समझेंगे। ‘‘बजट में ना तो राजकोष के लिये और ना ही धर्मकोष के लिये कुछ दिखायी दे रहा है। जैसी जिसकी समझ, वैसा उसका बजट।’’योगी सरकार के बजट के आकलन पर अखिलेश कहते हैं, ‘‘इस बजट को मेरी तरफ से शायद ही कुछ नम्बर मिलें।’’ 

योगी के बजट में कुछ भी नया नहीं

अखिलेश ने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है, जो था वह भी खो दिया। बजट में किसानों और व्यापारियों के लिये कुछ नहीं है, बेरोजगारी के खात्मे के लिये कुछ नहीं है। ना ही स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिये कोई बजट है। यह बजट धोखा देने वाला निकला।

उन्होंने दावा किया कि जितना काम सपा सरकार ने अयोध्या, काशी और मथुरा में किया है, उसका आधा बजट भी योगी सरकार नहीं दे पायी है। जो काम सपा सरकार में हुआ, उसे आगे नहीं बढ़ा पायी। अब चुनाव आ गया है तो कुछ बजट दे दिया।

नये मेडिकल कॉलेजों के लिये कोई प्रावधान नहीं है: अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि नये मेडिकल कॉलेजों के लिये कोई प्रावधान नहीं है। शिक्षा के लिये कुछ नया नहीं। कोई नया सैनिक स्कूल नहीं खुलने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के लिये जो धन दिया गया है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले साल लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में सौर ऊर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश की बात कही थी लेकिन उसने बजट में इसके लिये धन ही नहीं दिया है। इसके अलावा 'मेक इन इंडिया' भी कैसे बनेगा, जब इसके लिये कोई बजट ही नहीं दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी गौमाता को बचाने के लिये बजट भाषण में कई जगह धन के आबंटन की बात कही गयी है लेकिन औसत लगायें तो हर गांव को इसके लिये सिर्फ 42 हजार रुपये मिलेंगे। क्या इतने भर से गौसेवा हो जाएगी? 

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos