लाइव न्यूज़ :

देश से 26 अक्टूबर को दक्षिणपश्चिम मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा : आईएमडी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि देश भर से दक्षिणपश्चिम मानसून करीब 26 अक्टूबर तक विदा हो जाएगा जिससे उत्तरपूर्वी मानसून के आने का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा।

उत्तर पश्चिम भारत से देर से विदा होने के बाद दक्षिणपश्चिम मानसून अब भी देश के कुछ हिस्सों में सक्रिय है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी वर्तमान में कोहिमा, सिलचर, कृष्णानगर, बरीपदा, मलकानगिरी, नलगोंडा, बगलकोट और वेंगुर्ला से होती है।

आईएमडी ने कहा, पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों, बंगाल की समूची उत्तरी खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के शेष हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों, गोवा, कर्नाटक के कुछ और हिस्से और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्से में 23 अक्टूबर के आसपास से दक्षिण-पश्चिम मानसून के और पीछे हटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मौसम विभाग ने कहा, “बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर निचले क्षोभमंडल (पृथ्वी के वायुमंडल का सबसे निचला स्तर) स्तरों में उत्तरपूर्वी हवाओं के आने की संभावना के साथ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 अक्टूबर 2021 के आसपास पूरे देश से चले जाने की संभावना है। इसके साथ ही, उत्तरपूर्वी मानसून की बारिश की भी लगभग 26 अक्टूबर 2021 से दक्षिण पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में शुरू होने की संभावना है।”

उत्तर पूर्वी मानसून तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में बारिश लाता है।

उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी छह अक्टूबर को शुरू हुई। यह 1975 के बाद से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में हुई दूसरी सबसे अधिक देरी थी। 2019 में उत्तर-पश्चिम भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी नौ अक्टूबर को शुरू हुई थी।

आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर पश्चिम भारत से 17 सितंबर से शुरू हो जाती है हालांकि दक्षिणपश्चिम मानसून देश के कुछ हिस्सों में सक्रिय रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू कश्मीर सरकार की आधिकारिक छुट्टियों की सूची ने खोला पिटारा बवाल का

भारतJammu Kashmir: कश्मीर में शुरू हुआ चिल्ले कलां, 40 दिन रहेगा भयंकर सर्दी का दौर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: आज के ईंधन के दाम: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक; जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

बॉलीवुड चुस्कीनोरा फतेही की कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट को याद करके सहमी एक्ट्रेस

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा