लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिम मॉनसून हरियाणा पंजाब के कुछ हिस्सों में समय से पहले पहुंचा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जून दक्षिण पश्चिम मॉनसून रविवार को चंडीगढ़ एवं ​पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों में समय से पहले पहुंच गया है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है ।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा एवं पंजाब के कुछ हिस्सों में मॉनसून अपने अनुमानित निर्धारित समय से एक पखवाड़े से अधिक पहले पहुंच गया है ।

मौसम विभाग ने यहां कहा, ''उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ एवं उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून समय से पहले 13 जून को पहुंच गया है।''

विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दोनों प्रदेशों के और कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच इन राज्यों में कई स्थानों भारी बारिश दर्ज की गयी ।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 20.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। इसके आस पास के इलाकों जैसे मोहाली और पंचकुला समेत अन्य स्थानों पर भी बारिश हुयी है ।

हरियाणा में सिरसा में जबरदस्त बरसात हुयी और यहां 101.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जबकि डबवाली में यह 62 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अन्य स्थानों में नरवाना में 32 मिमी, रतिया में 52 मिमी, अम्बाला में 28.6 मिमी, हांसी में 20 मिमी, झज्जर में 19 मिमी, नारनौल में 16 मिमी तथा रोहतक में 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

पंजाब में, बठिंडा में 49.4 मिमी, फरीदकोट में 24.4 मिमी, होशियारपुर में 23 मिमी, आदामपुर में 17.2 मिमी, मुक्तसर में 51 मिमी, बलाचौर में 19.1 मिमी, राजपुरा में 57.6 मिमी, लुधियाना में 15 मिमी तथा जालंधर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गयी ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा एवं पंजाब के कई हिस्सों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र