लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिम मानसून 21 मई को अंडमान सागर में संभवत: गति पकड़ेगा : आईएमडी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई दक्षिण पश्चिम मानसून संभव है कि 21 मई को अंडमान सागर में और उससे लगी दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में गति पकड़ेगा। यह जानकारी भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 27 मई से दो जून के बीच केरल तक पहुंचने और अगले दो सप्ताह में पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक 22 मई के करीब उत्तरी अंडमान सागर और उससे जुड़े पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 24 मई तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की बहुत अधिक संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि बहुत संभव है कि यह चक्रवाती तूफान 26 मई की सुबह उत्तरी बंगाल की खाड़ी में ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचे।

विभाग ने कहा, ‘‘ सहायक मौसमी परिस्थितियों की वजह से संभावना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर और उससे जुड़े दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 21 मई से गति पकड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र