लाइव न्यूज़ :

गुजरात से लौट गया दक्षिण पश्चिम मॉनसून : आईएमडी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को समूचे गुजरात से लौट गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी और कहा कि 1960 के बाद से यह दूसरा मौका है, जब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सर्वाधिक देरी से लौटा है।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के अनुसार, गुजरात में इस मौसम में 96.37 फीसदी बारिश हुई है।

मॉनसून पिछले बुधवार से लौटना शुरू हुआ था और यह पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों से पीछे हटता चला गया।

आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने दोपहर के मौसम बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज पूरे गुजरात से लौट गया।’’’

एसईओसी ने कहा कि क्षेत्र-वार, सौराष्ट्र में 30 वर्षों की लंबी औसत वर्षा के हिसाब से इस मौसम में सर्वाधिक 115.87 प्रतिशत बारिश हुई, इसके बाद कच्छ में 112.09 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात में 94.56 प्रतिशत, पूर्व-मध्य गुजरात में 84.13 प्रतिशत और उत्तरी गुजरात में 71.92 प्रतिशत वर्षा हुई।

जिलेवार देवभूमि द्वारका में इस मॉनसून सबसे ज्यादा 143.57 फीसदी बारिश हुई, इसके बाद जामनगर में 140.34 , राजकोट में 135.80, जूनागढ़ में 130.03 और पोरबंदर में 125.17 फीसदी बारिश हुई। ये सभी जिले राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित हैं।

एसईओसी के अनुसार, अरावली और डांग जिलों में सबसे कम 62.58 और 69.96 फीसदी बारिश हुई।

इस साल, राज्य में पिछले महीने सबसे अधिक 426.21 मिमी बारिश हुई, जो जून में (120.38 मिमी), जुलाई में (176.70) और अगस्त में (65.32 मिमी) की संयुक्त वर्षा से अधिक है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दो दिनों की देरी के बाद गत तीन जून को केरल में दस्तक दी थी। उसके बाद इसने 15 जून तक तेजी से मध्य, पश्चिम, पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत को आच्छादित कर लिया था।

आईएमडी ने कहा था कि बाद में इसने सामान्य तिथि के पांच दिन बाद 13 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को आच्छादित कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता