दक्षिण-पश्चिम मानसून के 2021 में सामान्य रहने का अनुमान : स्काइमेट वेदर

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:55 IST2021-02-01T14:55:53+5:302021-02-01T14:55:53+5:30

Southwest monsoon forecast to be normal in 2021: Skymet Weather | दक्षिण-पश्चिम मानसून के 2021 में सामान्य रहने का अनुमान : स्काइमेट वेदर

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 2021 में सामान्य रहने का अनुमान : स्काइमेट वेदर

नयी दिल्ली, एक फरवरी निजी मौसम पूर्वानुमान कम्पनी ‘स्काइमेट वेदर’ ने 2021 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है।

वर्ष 2019 और 2020 में दक्षिण-पश्चिम मानसून में बारिश सामान्य से अधिक हुई थी। ‘ला नीना’, जो प्रशांत सागर के जल के शीतलन से जुड़ा है, भारतीय मानसून को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है।

‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा, ‘‘ अभी प्रशांत महासागर में पर्याप्त ठंडक है और ला नीना की स्थितियां चरम पर हैं। समुद्र की सतह के तापमान (एसएसटी) के जल्द ही बढ़ने और ला नीना के जारी रहने की संभावना में गिरावट आएगी।’’

उसने कहा कि मानसून आने पर यह लगभग 50 फीसदी तक घट जाएगा।

उसने कहा कि इस साल मानसून सामान्य रह सकता है, जिसकी शुरुआत ठीक-ठाक और इसके खत्म होने तक इसमें बारिश के सामान्य से अधिक होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Southwest monsoon forecast to be normal in 2021: Skymet Weather

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे