लाइव न्यूज़ :

गुजरात,राजस्थान और मध्य प्रदेश में और आगे बढ़ा दक्षिणपश्चिमी मॉनसून

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून गुजरात,राजस्थान,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली को मॉनसून की बौछारों के लिए अभी इंतजार करना होगा। मानसूनी हवाओं के 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि अगले 24घंटे में गुजरात ,दक्षिण राजस्थान ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) जूनागढ़, दीसा, गुना,कानपुर,मेरठ, अंबाला और अमृतसर से हो कर गुजर रही है।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को कहा था,‘‘ पश्चिमी हवाओं का असर मॉनसून पर 23 जून तक बना रह सकता है और इसलिए राजस्थान, पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान मॉनसून नहीं पहुंचने के आसार है।’’ इसने कहा कि मॉनसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है और इस दौरान वह उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंचेगा।

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि पिछले तीन-चार दिन से पश्चिमी हवाएं मॉनसून को उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ने से रोक रहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ ये हवाएं अगले सप्ताह भी रहेंगी इसलिए दिल्ली में अपने तय समय पर ही 27 जून के आसपास मॉनसून की बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों