लाइव न्यूज़ :

दक्षिण रेलवे ने आम यात्रियों को दी खुशखबरी, कल से कई ट्रेन में अनारक्षित कोच जुड़ेंगे, देखें ट्रेनों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 20:53 IST

नगरकोइन जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल डेली परशुराम एक्सप्रसे, मंगलुरु सेंट्रल - कोयंबटूर जंक्शन इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस... अप-डाउन ट्रनों में भी अनारक्षित डिब्बे जोड़े जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलुरु जंक्शन-यशवंतपुर जंक्शन मेल एक्सप्रेस भी शामिल है।कोविड-19 पूर्व स्थिति के समान ही अनारक्षित कोच जोड़े जाएंगे।

मंगलुरुः दक्षिण रेलवे के कुछ ट्रेनों में कोविड-19 पूर्व स्थिति के समान ही अनारक्षित कोच जोड़े जाएंगे। भारतीय रेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अप-डाउन ट्रेनों में अनारक्षित कोच/डिब्बे जोड़े जाने हैं वे हैं... मंगलुरु सेंट्रल - चेन्नई सेन्ट्रल पश्चिमी घाट एक्सप्रेस, मंगलुरु सेंट्रल-मझगांव जंक्शन रोजाना अनारक्षित विशेष, मंगलुरु सेंट्रल-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस हैं।

ऐसी अन्य ट्रेनें हैं... मंगलुरु जंक्शन-यशवंतपुर जंक्शन मेल एक्सप्रेस, 6 मंगलुरु जंक्शन - यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस और मंगलुरु सेंट्रल - नगरकोइल एनार्ड एक्सप्रेस। विज्ञप्ति के अनुसार, नगरकोइन जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल डेली परशुराम एक्सप्रसे, मंगलुरु सेंट्रल - कोयंबटूर जंक्शन इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस... अप-डाउन ट्रनों में भी अनारक्षित डिब्बे जोड़े जाएंगे।

पूर्वी तटीय रेलवे ने ट्रेन में बेडरोल-लिनन सेवा की बहाल 

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बेडरोल-लिनन की सेवाएं बहाल कर दी हैं। ईसीओआर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय रेलवे ने मार्च के दूसरे सप्ताह में ही इन सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।

हालांकि, महामारी की अवधि के दौरान लॉन्ड्री बंद होने, ट्रेन में यात्रियों को बेडरोल-लिनन की आपूर्ति करने वाली अनुबंधित सेवाओं के समाप्त होने की वजह से सभी ट्रेन में यह सेवा फिर से शुरू करना काफी चुनौतीपूर्ण था। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा ब्रांड और लोगो के साथ सूती वस्त्र उद्योग से नये लिनन खरीदना भी रेलवे के लिए एक चुनौती थी।

इसके अलावा उद्योगों की ओर से तत्काल इनकी आपूर्ति भी आसान नहीं थी। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी ईसीओआर ने लिनन की उचित गुणवत्ता सुनिश्चित करने की चुनौती का सामना करने के लिए दिन-रात काम किया।

मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेन का किराया 50 प्रतिशत तक घटाया जाएगा:  दानवे

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने घोषणा की कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों का किराया 50 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। दानवे ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। दानवे ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए एसी ट्रेन के मौजूदा न्यूनतम किराये 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :भारतीय रेलTamil Naduकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी