लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः द्वारका में चार महिलाओं के साथ छेड़छाड़, आरोप में दिल्ली पुलिस के 35 साल के उप निरीक्षक अरेस्ट, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: October 26, 2020 17:22 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार महिलाओं ने द्वारका में उप निरीक्षक पुनीत ग्रेवाल के खिलाफ छेड़छाड़ के संबंध में चार अलग अलग मामले दर्ज कराये। पुनीत जनकपुरी इलाके का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देछेड़छाड़ करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के 35 साल के उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।19 तारीख को महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने साथ हुयी छेड़छाड़ के बारे में बताया।द्वारका के दशहरा मैदान के निकट साइकिल चला रही थी, तभी उसने एक व्यक्ति को ग्रे रंग की कार में देखा।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में कथित रूप से चार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के 35 साल के उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार महिलाओं ने द्वारका में उप निरीक्षक पुनीत ग्रेवाल के खिलाफ छेड़छाड़ के संबंध में चार अलग अलग मामले दर्ज कराये। पुनीत जनकपुरी इलाके का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि यह घटना 17 से 20 अक्टूबर के बीच की है। इस महीने की 19 तारीख को महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने साथ हुयी छेड़छाड़ के बारे में बताया। उसने बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह वह द्वारका के दशहरा मैदान के निकट साइकिल चला रही थी, तभी उसने एक व्यक्ति को ग्रे रंग की कार में देखा।

उन्होंने बताया कि वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उससे सेक्टर 14 जाने का रास्ता पूछा। जब वह उसे बताने ही वाली थी कि कि उसने तत्काल अपनी पैंट की चेन खोली और उसने अपने गुप्तांगों को छूना शुरू कर दिया। उनके अनुसार इस पर महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद वह वहां से भाग गया।

तीन अन्य महिलाओं ने भी उसके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल की गयी उसकी कार से उसका पता लगा लिया। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक को उसके आवास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह शादीशुदा है। वह दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है