लाइव न्यूज़ :

लखनऊ पहुंचीं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला सुक, आज लेंगी अयोध्या दीपोत्सव में हिस्सा

By भाषा | Updated: November 6, 2018 05:22 IST

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, प्रभु श्रीराम व माता सीता के स्वरूपों के स्वागत तथा रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात नया घाट व राम की पैड़ी पर आयोजित आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इन कार्यक्रमों के बाद सुक लखनऊ लौट जाएंगी।

Open in App

अयोध्या में मंगलवार को दीपोत्सव-2018 के आयोजन मे शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक सोमवार शाम लखनऊ पहुंचीं। राजधानी के अमौसी हवाईअड्डे पर आज शाम सुक का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 

बाद में देर रात मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुक आज शाम लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पहुंचीं जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

देर शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सरकारी आवास पर दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक के सम्मान में रात्रिभोज दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन भी उपस्थित थे।

सुक के साथ उनके प्रतिनिधिमण्डल का लखनऊ, अयोध्या एवं आगरा भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मुताबिक सुक कल लखनऊ से अयोध्या के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी जहां वह रानी-हो स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद उनके द्वारा नये रानी-हो स्मारक पार्क का शिलान्यास किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, प्रभु श्रीराम व माता सीता के स्वरूपों के स्वागत तथा रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात नया घाट व राम की पैड़ी पर आयोजित आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इन कार्यक्रमों के बाद सुक लखनऊ लौट जाएंगी।

सुक आगामी सात नवंबर की सुबह विमान से आगरा जाएंगी और ताजमहल का दीदार करेंगी। उसके बाद वह दक्षिण कोरिया रवाना हो जाएंगी।

टॅग्स :अयोध्यायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन