लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया को रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहिए: CM आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: July 30, 2019 22:23 IST

Open in App

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दक्षिण कोरिया को रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने रक्षा गलियारे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया है। बुंदेलखंड में एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हम औद्योगिक गलियारा भी विकसित कर रहे हैं। हमारी पारदर्शी नीति के कारण कोरियाई कंपनियां खुद को यहां सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से लोकभवन में मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल में कोरिया के डिप्टी डायरेक्टर नेशनल सेक्यूरिटी किम यू जिऑन, डिजी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफ डीएपीए गंग यून्हो के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सैमसंग की पूरी दुनिया की सबसे बड़ी निर्माण कंपनी उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश सरकार की सकारात्मक पहल की वजह से कोरियाई कंपनी सैमसंग ने यूपी में निवेश किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृति संबंध मजबूत हुए हैं। इससे आर्थिक क्षेत्र में भी मजबूती आएगी। कोरिया की कंपनी पहले भी उत्तर प्रदेश में निवेश कर चुकी है। हमें इस बात की खुशी होगी कि कोरियाई कंपनियां रक्षा क्षेत्र में भी यहां निवेश करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने रक्षा गलियारे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया है।

लखनऊ और कानपुर के पास हम औद्योगिक गतिविधियों के लिए जमीन का अधिग्रहण कर रहे हैं। अलीगढ़ के पास 50 एकड़ जमीन हमने चिन्हित कर ली है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव