लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अप्रैल-जून में 20 हजार से ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने अप्रैल और जून के दौरान 20 हजार से अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये। इस दौरान शहर कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा था। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसडीएमसी की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, निगम की ओर से अप्रैल में 3,351, मई में 10,209 और जून में 6,832 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गए।

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, “अप्रैल की तुलना में मई में 204 प्रतिशत अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गए। इसका कारण कोविड-19 की दूसरी लहर थी। वहीं, अप्रैल की तुलना में जून में 103 प्रतिशत अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए।”

उन्होंने कहा, “कोविड की दूसरी लहर के दौरान मई या अप्रैल के अंत में अधिकतम मौतें हुईं। इसलिए ज्यादातर मृतकों के जिन परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था उन्हें मई और जून में दस्तावेज मिले।” निकाय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मृत्यु के इन पंजीकरणों में सामान्य मौतें भी शामिल हैं और इससे यह पता नहीं चलता कि उक्त महीने में कोविड से ही सारी मौतें हुईं।

कुछ निकाय अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के अलावा कुछ तकनीकी कारणों से पहले के आंकड़े भी मई और जून में जोड़े गए जिससे मृत्यु पंजीकरण की संख्या में वृद्धि हुई। हालांकि, अप्रैल से जून के बीच में मई में सर्वाधिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गए लेकिन इस दौरान मई में ही सबसे कम जन्म प्रमाण पत्र भी जारी हुए।

निकाय के आकड़ों के मुताबिक, मई में केवल 4,656 जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए जबकि अप्रैल में 5,997 और जून में 4,976 प्रमाण पत्र जारी किये गए। अधिकारियों का मानना है कि महामारी के कारण लोगों ने अस्पताल या मातृत्व स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव नहीं कराया जिसके कारण जन्म का पंजीकरण कम हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित