लाइव न्यूज़ :

रेलवे के दक्षिण मध्य मंडल ने पहली बार लंबी दूरी की दो मालगाड़ियों का परिचालन किया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर भारतीय रेल के दक्षिण मध्य मंडल ने पहली बार लंबी दूरी की दो मालगाड़ियों ‘‘त्रिशूल’’ और ‘‘गरुड़’’ का सफलतापूर्वक परिचालन किया। भारतीय रेलवे ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह लंबी दूरी की मालगाड़ियों से दोगुना या कई गुना ज्यादा लंबी हैं और इनमें एक बार में बहुत ज्यादा माल की ढुलाई होने से क्षमता की कमी का समाधान होता है।

रेलवे ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) पर पहली ऐसी ट्रेन ‘त्रिशूल’ की लंबाई तीन मालगाड़ियों के बराबर है और इसमें 177 डिब्बे हैं। इस मालगाड़ी ने अपना सफर सात अक्टूबर को विजयवाड़ा मंडल के कोंडापल्ली स्टेशन से पूर्वी तट रेलवे के खुर्द मंडल तक के लिए शुरू किया।

इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने आठ अक्टूबर को गुंटाकल मंडल में रायचुर से सिकंदराबाद मंडल में मेंगलूरू तक ऐसी ही एक और मालगाड़ी ‘गरुड़’ को रवाना किया। दोनों मालगाड़ियों में ताप विद्युत संयंत्रों के लिए कोयला की ढुलाई करने के वास्ते ऊपर से खुले हुए डिब्बे हैं। एससीआर भारतीय रेलवे के पांच प्रमुख माल ढुलाई वाले रेलवे में शामिल है।

एससीआर की मालगाड़ियां कुछ मुख्य मार्गों जैसे कि विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा-गुडुर-रेनीगुंटा, बल्लारशाह-काजीपेट-विजयवाड़ा, काजीपेट-सिकंदराबाद-वाडी और विजयवाड़ा-गुंटूर-गुंटाकल पर चलती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया